काफिले के लिए एम्बुलेंस रोकी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने मरीज और उनके परिवार से मांगी माफी

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 09:37 AM

ambulance stopped for convoy assam cm apologizes to patient and their family

अकसर मंत्रियों के काफिले के गुजरने के वक्त ट्रैफिस को रोक दिया जाता है और इस दौरान एम्बुलेंस के पहिए भी थम जाते हैं। ऐसा ही कुछ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले के दौरान भी हुआ। लेकिन इसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा ने मरीज और उनके परिवार...

गुवाहाटी : अकसर मंत्रियों के काफिले के गुजरने के वक्त ट्रैफिस को रोक दिया जाता है और इस दौरान एम्बुलेंस के पहिए भी थम जाते हैं। ऐसा ही कुछ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले के दौरान भी हुआ। लेकिन इसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा ने मरीज और उनके परिवार से माफी मांगी। ऐसा अकसर देखने को नहीं मिलता कि ऐसी घटना के लिए मंत्री ने पब्लिक में माफी मांगी हो। असम के सीएम ने सिर्फ माफी ही नहीं मांगी बल्कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस इलाके में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है जिन्होंने मुख्यमंत्री के लिए रास्ता बनाने के मकसद से एम्बुलेंस को रोका था। 

'X' पर एक पोस्ट में हिमंत बिस्वा ने कहा, 'आज सिलचर में, मेरे काफिले के लिए रास्ता बनाने के लिए एक एम्बुलेंस को रोक दिया गया। यह मंजूर नहीं है और मैं मरीज और उनके परिवार से माफी मांगता हूं। किसी भी मुख्यमंत्री के गुजरने को कभी भी उस जिंदगी से ज्यादा अहमियत नहीं दी जानी चाहिए जिसे तुरंत इलाज की जरूरत हो।' उन्होंने कहा, 'मेरे निर्देश साफ थे कि VIP मूवमेंट से आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इन निर्देशों का पालन न होना बहुत चिंताजनक है। मैंने संबंधित अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने और जांच बिठाने को कहा है।' 

पोस्ट में आगे कहा गया, 'यह एक साफ चेतावनी है, मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़े निर्देशों का पूरी तरह और सही भावना के साथ पालन किया जाएगा। जो कोई भी इनका उल्लंघन करेगा, उसे सख्त नतीजों का सामना करना पड़ेगा।' यह पहली बार नहीं है जब हिमंत बिस्वा ने ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले जनवरी 2022 में हिमंत बिस्वा ने अपने काफिले के लिए ट्रैफिक रोकने पर नागांव के डिप्टी कमिश्नर निसर्ग हिवरे को सबके सामने फटकार लगाई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!