Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 09:21 AM
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने पटना में हुई राजद की रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खड़ी हो जाएगी तो भाजपा को दुम दबाकर भागना ही होगा।
पटनाः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने पटना में हुई राजद की रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खड़ी हो जाएगी तो भाजपा को दुम दबाकर भागना ही होगा। उनका कहना है कि अगर बिहार की जनता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा रोक रखती है तो भाजपा को क्यों नहीं रोक सकती है।
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका कहना था कि नोटबंदी से देश विकास करेगा। बिहार की जनता बताए कि कितना विकास हुआ? आतंकवाद और भ्रष्टाचार कितना खत्म हुआ? राजद की रैली के बारे में उन्होंने कहा कि इस विशाल रैली को देखकर भाजपा मन ही मन में घबरा रही होगी।
अखिलेश सिंह यादव ने बिहार में आई भयानक बाढ़ का मुद्दा उठाता हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य अब तक पूरा नही हो पाया। उन्होंने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से कहा कि आपसे आपकी जिम्मेदारी छीन ली गई है लेकिन आपसे लोगों की सेवा करके आगे बढ़ने का अधिकार कोई नही छीन सकता।