महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार बन रहा नजीर : नीतीश

Edited By ,Updated: 08 Mar, 2017 06:19 PM

bihar nitish kumar women s day

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनकी सरकार के प्रयासों की बदौलत प्रदेश पूरे देश में नजीर पेश कर रहा है जिसका अनुसरण केन्द्र समेत कई अन्य राज्य भी कर रहे हैं।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनकी सरकार के प्रयासों की बदौलत प्रदेश पूरे देश में नजीर पेश कर रहा है जिसका अनुसरण केन्द्र समेत कई अन्य राज्य भी कर रहे हैं। कुमार ने राजधानी के रवींद्र भवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई पहल हुए हैं। बिहार पहला राज्य है, जहां महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधान है कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कम से कम एक तिहाई स्थान सुरक्षित किए जाएगे। 

जब वर्ष 2005 में उनकी सरकार बनी तो कुछ महीने बाद ही पंचायतों का चुनाव होना था। एक बात मेरे मन में आयी कि संविधान में कम से कम एक तिहाई की बात है, अधिक से अधिक की नहीं। महिलाओं की आबादी आधी है तो हमलोगों ने पचास प्रतिशत आरक्षण दिया और बिहार पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 में नगर निकायों में भी पचास प्रतिशत स्थान आधी आबादी के लिये सुरक्षित किया गया। जब चुनाव हुये तो चुनी गयी महिलाओं की संख्या पचास प्रतिशत से भी ज्यादा थी। पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत आरक्षण देने के बिहार के निर्णय का कई राज्यों ने अनुसरण किया है और अब केन्द्र सरकार भी इस विषय पर सोच रही है। यह बिहार की पहल थी, जिसका असर पूरे देश पर पड़ा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!