Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Jun, 2026 01:48 PM

राजस्थान के बीकानेर में महिंद्रा कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का सड़क पर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सर्विस और तकनीकी खामियों से परेशान ग्राहकों ने गाड़ियों में कचरा भरकर सड़क पर रैली निकाली। सर्विस और तकनीकी खामियों से परेशान ग्राहकों ने आरोप...
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में महिंद्रा कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का सड़क पर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सर्विस और तकनीकी खामियों से परेशान ग्राहकों ने गाड़ियों में कचरा भरकर सड़क पर रैली निकाली। सर्विस और तकनीकी खामियों से परेशान ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर गाड़ी खरीदने के बाद भी उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि गाड़ियों की सर्विस में देरी होती है और कई तकनीकी खामियां लंबे समय तक दूर नहीं की जातीं, जिससे ग्राहक परेशान हैं।
वहीं, महिंद्रा कंपनी की ओर से अपनी सफाई में दावा किया गया है कि संबंधित वाहनों के मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके कारण वे निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसी वजह से कुछ मामलों में तकनीकी और सर्विस संबंधी विवाद सामने आए हैं। इस पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और अपनी अपनी गाड़ियों में कचरा भरकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।