अपना मेयर बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 04:00 PM

bjp is misusing the police to get its own mayor elected ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कई शहरों के नगर निकायों में अपना मेयर बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और पुलिस इन शहरों में निर्दलीय एवं कांग्रेस के पार्षदों को...

जयपुरः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कई शहरों के नगर निकायों में अपना मेयर बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और पुलिस इन शहरों में निर्दलीय एवं कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमका रही है।

राज्य के 309 नगर निकायों में 10 हजार से अधिक वार्ड पार्षद के लिए हुए मतदान की गिनती सोमवार को हो रही है। मतगणना के दोपहर तक के परिणामों के बीच गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया, 'मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल, मुख्यमंत्री के रोड शो आदि के बावजूद नगरीय निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा अब मेयर बनाने के लिए अब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।'

उन्होंने दावा किया, 'प्रदेश के 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर नगर निगमों में हार चुकी भाजपा अब जोधपुर और अलवर में पुलिस के द्वारा निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों को डरा-धमकाकर अपने पक्ष में करना चाहती है।' गहलोत ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन सुनिश्चित करें कि ऐसा पक्षपातपूर्ण काम न हो। उन्होंने कहा,' कांग्रेस इस कृत्य को बेहद गंभीरता से ले रही है। ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।'
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!