भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रूपए का चंदा, कांग्रेस को 148 करोड़ रूपए मिले: एडीआर

Edited By Updated: 28 Feb, 2020 06:02 AM

bjp got rs 742 crore in 2018 19 congress got rs 148 crore adr

भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपए चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपए चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।एसोसिएशन ऑफ...

नई दिल्लीः भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपए चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपए चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामों में यह जानकारी दी है।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपए से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।
PunjabKesari
एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपए से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपए हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गई थी।
PunjabKesari
एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपए मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपए मिलने की घोषणा की।'' एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है। 
PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!