मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया : खरगे

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 05:10 PM

modi government has paralyzed the education mallikarjun kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया है और इसे व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया है और इसे व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है।

उन्होंने देश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा को पंगु बना दिया है और इसे व्यवस्थित रूप से खोखला कर दिया है। भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को लापरवाही से नष्ट और कुर्बान कर दिया गया है।'' 

उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा की सरकार में रोजाना 25 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, कुल स्कूलों में सरकारी स्कूलों की भागीदारी 71 प्रतिशत से गिरकर 49 प्रतिशत हो गई है, हजारों सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वीडियो में कहा गया कि भाजपा ने जीडीपी का छ्ह प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ 4.1 प्रतिशत ही खर्च किया जा रहा है। इसमें यह दावा भी किया गया है कि 2014 के बाद से 152 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!