Edited By Harman Kaur,Updated: 11 Jul, 2025 03:21 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।
खड़गे ने पार्टी के ‘संविधान बचाओ समावेश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश के दलितों, आदिवासियों और युवाओं को भाजपा शासन में अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र की भाजपा सरकार हमारे संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।''
'भाजपा समर्थक दलितों और सरकारी अधिकारियों पर हमले कर रहे हैं'
खड़गे ने यह भी दावा किया कि भाजपा समर्थक ओडिशा में दलितों और सरकारी अधिकारियों पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ अगर दलित, आदिवासी और युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ना नहीं सीखेंगे तो भाजपा उनका सफाया कर देगी।'' केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने भारत में 160 सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना की जबकि भाजपा सरकार ने ‘‘उनमें से 23 का निजीकरण कर दिया।''
ये भी पढ़ें...
- Tennis Player Murder Case: राधिका के चाचा ने खोला राज, बताया मर्डर के वक्त कहां थी मां
गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि घटना के समय उनकी मां क्या कर रही थीं।
राधिका के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर ही मौजूद थीं। गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में स्थित अपने दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार को दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में दीपक यादव (49) ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राधिका यादव पिछले साल एक संगीत वीडियो में नजर आई थीं।