गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत की तरफ बीजेपी, राजनाथ बोले- यह आश्चर्य की बात नहीं…

Edited By Anil dev,Updated: 08 Dec, 2022 02:22 PM

bjp rajnath singh gujarat assembly elections narendra modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दिया।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दिया। भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है और राज्य में किसी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।” 

राजनाथ सिंह ने कहा, “गुजरात में सरकार समर्थक लहर है। हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं, क्योंकि राज्य के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।”गुजरात में भाजपा की ‘ऐतिहासिक विजय' विकास, सुशासन और जन कल्याण के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की जीत है। उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा, उनकी लोकप्रियता और साख को जाता है। उन्हें बधाई और जनता का आभार।''  

सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को भी राज्य में भाजपा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के अथक परिश्रम के कारण ‘‘भाजपा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है''। मतगणना के रुझान में भारी बढ़त के साथ भाजपा 182 सीटों में से 11 पर जीत हासिल कर चुकी है और 145 पर आगे चल रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!