शुरू हुई Kia Carnival की बुकिंग, 3 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च

Edited By Updated: 16 Sep, 2024 02:09 PM

booking of kia carnival has started

Kia India 3 अक्टूबर को अपनी नई Carnival लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए भी इसे बुक करवाया जा सकता है। इच्छुक ग्राहक 2 लाख रुपए देकर Kia Carnival...

ऑटो डेस्क. Kia India 3 अक्टूबर को अपनी नई Carnival लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए भी इसे बुक करवाया जा सकता है। इच्छुक ग्राहक 2 लाख रुपए देकर Kia Carnival को बुक कर सकते हैं। 


पावरट्रेन

PunjabKesari
अपकमिंग MPV में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 200 बीएचपी की पावर जेनरेट कर सकता है। कंपनी इसके साथ 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी शामिल कर सकती है।


फीचर्स

PunjabKesari
2024 Kia Carnival में 12.3 इंच की टचस्क्रीन स्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!