महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों के लिए अलग ग्रिवांस सेल बनाएगी दिल्ली सरकार

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 11:26 PM

the delhi government will set up a separate grievance cell for complaints from w

दिल्ली सरकार महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग ग्रिवांस सेल स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली महिला आयोग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध और...

नेशनल डेस्क : दिल्ली सरकार महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग ग्रिवांस सेल स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्ली महिला आयोग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध और डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक में आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से सुनिश्चित नहीं हो सकती। इसके लिए महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध सुरक्षा उपायों और शिकायत व्यवस्था की जानकारी देना भी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने तथा आयोग की जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। इन अभियानों के जरिए छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, किसी घटना के बाद शिकायत कहां और किस प्रक्रिया के तहत दर्ज कराई जाए, इसकी जानकारी भी छात्राओं को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्कूल और कॉलेजों में पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं को यौन अपराध और शोषण से सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!