दिल्ली के होटल में पायलट की संदिग्ध मौ'त, बेड पर पड़ा मिला श'व, 10 सितंबर को किया था चेक इन

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 11:19 PM

suspicious death of pilot in delhi hotel

बोइंग 787 विमान के लिए 'कन्वर्जन प्रशिक्षण' के सिलसिले में दिल्ली आए एअर इंडिया का एक पायलट होटल के कमरे में अचेत मिला, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि पायलट ने 10 सितंबर को वसंत...

नई दिल्लीः बोइंग 787 विमान के लिए 'कन्वर्जन प्रशिक्षण' के सिलसिले में दिल्ली आए एअर इंडिया का एक पायलट होटल के कमरे में अचेत मिला, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि पायलट ने 10 सितंबर को वसंत कुंज के एक होटल में 'चेक-इन' किया था और अगले दिन शाम को वहां मृत पाए गए।

एअरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, पायलट पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ काम कर चुके थे और वाइड-बॉडी बोइंग 787 विमान उड़ाने के लिए 'कन्वर्जन प्रशिक्षण' ले रहे थे।

पुलिस के अनुसार, होटल के एक अतिथि की 11 सितंबर को तबीयत खराब होने के संबंध में वसंत कुंज नॉर्थ थाने को सूचना मिली। इसके बाद पुलिसकर्मी होटल पहुंचे और पायलट को अचेत पाया। पुलिस ने बताया कि पायलट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर अपराध जांच दल को बुलाया।

पुलिस के अनुसार, पायलट के भाई ने 11 सितंबर की शाम होटल प्रबंधक से संपर्क कर बताया कि उनका भाई फोन का जवाब नहीं दे रहा है। होटल प्रबंधक कमरे में गया, जो अंदर से बंद था। होटल की मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, जिसके बाद पायलट अचेत अवस्था में मिले। सफदरजंग अस्पताल में 12 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारण का पता अंतिम चिकित्सकीय राय मिलने के बाद चलेगा। पुलिस ने बताया कि किसी साजिश का संदेह नहीं है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत जांच की जा रही है।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि पायलट की मौत हृदय गति थमने के कारण हुई। एअर इंडिया ने एक बयान में दिल्ली में अपने कॉकपिट क्रू के एक सदस्य के निधन पर गहरा दुख जताया था। एअरलाइन ने कहा था, ''वह दिल्ली के एक होटल में ठहरने के दौरान आराम कर रहे थे, जहां वह कल शाम बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।'' एअर इंडिया ने कहा कि वह पायलट के परिवार के लगातार संपर्क में है और इस दुख की घड़ी में उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!