हैवानित की हदें पार! पति ने गर्भवती पत्नी को जबरन खिलाई गर्भपात की गोलियां, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Edited By Updated: 16 May, 2026 01:02 PM

brutality crosses all limits husband forcibly feeds abortion pills to pregnant

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 41 वर्षीय गर्भवती पत्नी को कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 41 वर्षीय गर्भवती पत्नी को कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया यह घटना बुधवार रात हमीरगढ़ थाने की बीएसएल कॉलोनी में हुई। आरोपी गोपी सिंह यादव ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा। 

महिला को आईं गंभीर चोटें 
महिला को गंभीर चोटें आईं जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गयी। इस दंपति की 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके पिता ने सुबह से ही उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया और पूरे दिन रुक-रुककर उसे पीटते रहे। उसने आरोप लगाया कि उसका पिता दिन में बाजार गया और गर्भपात की गोलियां लाया। उसने उसकी मां को ये गोलियां जबरदस्ती खिला दीं जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस 
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) हरजीराम ने बताया कि दंपति की बेटी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दंपति के बीच घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई होगी। पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड ने इस मामले को क्रूर बताया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा 
मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. चेतन कुमार ने बताया कि महिला के सिर, चेहरे, कमर और निजी अंगों पर एक दर्जन से अधिक चोट के निशान थे जो भयानक शारीरिक हमले की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने कहा, ''हालांकि महिला की कोई हड्डी नहीं टूटी थी लेकिन कई चोटें स्पष्ट रूप से लगातार हुई मारपीट के संकेत देती हैं। जबरदस्ती गर्भपात के भी संकेत मिले हैं।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा 
महात्मा गांधी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के परिजन उत्तर प्रदेश से भीलवाड़ा पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। दंपति के चार बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि घटना के समय वे सभी घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!