ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी SUV, आर्मी मेजर की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी; 2 लेफ्टिनेंट घायल

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 04:55 PM

army major diesin severe road accident in jaisalmer

घायल हुए अन्य दो ऑफिसर्स की पहचान लेफ्टिनेंट अभिनव राठौर और लेफ्टिनेंट आयुष्मान गुसाईं के तौर पर हुई है, उनका मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Army officer dies in road accident: गुरुवार देर रात जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन के पास एक प्राइवेट SUV के ऊंट से टकराकर पलटने से मेजर रैंक के एक आर्मी ऑफिसर की मौत हो गई और लेफ्टिनेंट रैंक के दो ऑफिसर घायल हो गए। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 30 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ के तौर पर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, ऑफिसर की शादी सिर्फ एक महीने पहले ही हुई थी। 

ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी SUV 

यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर तब हुआ जब जैसलमेर शहर से मिलिट्री स्टेशन लौट रहे ऑफिसर्स की प्राइवेट SUV के सामने अचानक एक ऊंट आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पांच बार पलटी और मिलिट्री की बाउंड्री वॉल के पास टकराने से पहले लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई। ऊंट की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आर्मी के जवान और ऑफिसर मौके पर पहुंचे और गाड़ी के मलबे में फंसे तीनों ऑफिसर्स को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत मिलिट्री स्टेशन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मेजर हमजा आरिफ की मौत हो गई। 

SUV भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त 

घायल हुए अन्य दो ऑफिसर्स की पहचान लेफ्टिनेंट अभिनव राठौर और लेफ्टिनेंट आयुष्मान गुसाईं के तौर पर हुई है, उनका मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। सदर पुलिस स्टेशन के ASI जगदीश चरण के मुताबिक, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि वॉर म्यूजियम के पास सड़क पर एक गाड़ी ऊंट से टकराकर पलट गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्हें सड़क किनारे एक मृत ऊंट मिला, जिसे बाद में वहां से हटा दिया गया। मिलिट्री की बाउंड्री वॉल के पास एक प्राइवेट SUV भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। 

मृतक मेजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि यह हादसा ठीक उसी जगह पर हुआ एक साल पहले एक प्राइवेट बस में आग लगने से 29 यात्रियों की मौत हो गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!