Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 05 Mar, 2026 05:30 PM

सरकारी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने Senior Executive Trainee (SET) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
नेशनल डेस्क: सरकारी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने Senior Executive Trainee (SET) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले उम्मीदवारों को 7 मार्च 2026 तक आवेदन करना था, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
यह फैसला उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरा माना जा रहा है जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हो पाए थे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है और आवेदन BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
BSNL SET Recruitment 2026: मुख्य जानकारी
- पद का नाम: Senior Executive Trainee (SET)
- स्ट्रीम: टेलीकॉम ऑपरेशंस और फाइनेंस
- कुल पद: 120
- टेलीकॉम स्ट्रीम: लगभग 95 पद
- फाइनेंस स्ट्रीम: लगभग 25 पद
- नई आवेदन अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया: CBT परीक्षा, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी और पद स्तर
- चयनित उम्मीदवारों को IDA पे स्केल के E-3 लेवल पर नियुक्त किया जाएगा।
- वेतनमान: ₹24,900 से ₹50,500 (प्री-रिवाइज्ड स्केल)
- इसके अलावा सरकारी कंपनी के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
टेलीकॉम स्ट्रीम
उम्मीदवार के पास निम्न विषयों में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए:
- Electronics & Communication
- Electronics
- Computer Science
- Information Technology
- Electrical
- Instrumentation
- साथ ही कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं।
फाइनेंस स्ट्रीम
इस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का CA (Chartered Accountant) या CMA (Cost and Management Accountant) क्वालिफाइड होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है, यानी फ्रेश ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग: 21 से 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
परीक्षा पैटर्न
चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा।
पार्ट – 1
एप्टीट्यूड से जुड़े 40 प्रश्न
पार्ट – 2
- टेलीकॉम स्ट्रीम: 160 टेक्निकल प्रश्न
- फाइनेंस स्ट्रीम: 160 फाइनेंस से जुड़े प्रश्न
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- क्वालिफाइंग मार्क्स
- General: 50%
- SC/ST/OBC/EWS/PwBD: 45%
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹2500
- SC / ST / PwBD: ₹1250
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Careers सेक्शन में जाकर SET भर्ती का लिंक खोलें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
- उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सर्टिफिकेट के अनुसार सही भरें
- अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म भर दें।