पुल से नीचे गिरी बस, मची अफरा-तफरी, 23 यात्री हुए घायल

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 05:29 PM

bus falls off bridge in andhra pradesh anantapur district

हैदराबाद से 34 लोगों को लेकर बेंगलुरु जा रही एक निजी बस रविवार तड़के अनंतपुर जिले में एक मालवाहक वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई, जिससे 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब चार बजे गूटी से करीब नौ...

आंध्र प्रदेशः हैदराबाद से 34 लोगों को लेकर बेंगलुरु जा रही एक निजी बस रविवार तड़के अनंतपुर जिले में एक मालवाहक वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई, जिससे 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब चार बजे गूटी से करीब नौ किलोमीटर दूर पामिडी थाना क्षेत्र में हुआ। बस में सवार 34 लोगों में से 11 को कोई चोट नहीं आई है, जबकि अन्य 23 यात्री घायल हो गए।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा 'वन-वे' राजमार्ग पर हुआ, जहां विपरीत दिशाओं में जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पुल बनाए गए हैं। सड़क चौड़ी है, लेकिन पुल के पास इसकी चौड़ाई करीब दो फुट कम हो जाती है।

मालवाहक वाहन का चालक संभवतः सड़क के संकरे होने पर ध्यान नहीं दे पाया होगा, जिससे वाहन बाईं ओर बनी सुरक्षा दीवार से टकरा गया। इसके बाद चालक ने वाहन को अचानक दाईं ओर मोड़ा, तभी पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई।'' अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक वाहन और बस दोनों पुल से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने भी हादसे में शामिल दोनों वाहनों का निरीक्षण किया। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!