निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 11:57 PM

two labourers died after the roof of a house under construction collapsed

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब पांच बजे जिले के छपरौली कस्बे में हुआ, जहां...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब पांच बजे जिले के छपरौली कस्बे में हुआ, जहां परवेज कुरैशी द्वारा बनवाए जा रहे मकान में निर्माण कार्य चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान छपरौली निवासी राधू उर्फ सुरेंद्र (60) और रोबिन (35) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद थे। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!