टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत व 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Apr, 2021 10:50 AM

car crashed into tree due to tire burst 1 died

सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में करीब 7-8 लोग थे जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार का टायर फट गया जिससे वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव...

श्री गंगानगर (राजेंद्र  सिंह): सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में करीब 7-8 लोग थे जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार का टायर फट गया जिससे वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा सादुलशहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव बुधरवाली के पास हुआ। कार में दो परिवारों के सदस्य धार्मिक कार्यों के लिए खाटलबाना जा रहे थे।

 

दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई व परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया और उनकी डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं घायलों का हाल जानने व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने भाजपा नेता प्रदीप खीचड़ चिकित्सालय पहुंचे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!