CBI का बड़ा एक्शन: 50 लाख रुपए की रिश्वत मामले में सेना के कर्नल को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 19 May, 2026 10:19 PM

cbi takes major action army colonel arrested in rs 50 lakh bribery case

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीबीआई (CBI) ने सेना के एक उच्च पदस्थ अधिकारी पर शिकंजा कसा है।

कोलकाता/नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीबीआई (CBI) ने सेना के एक उच्च पदस्थ अधिकारी पर शिकंजा कसा है। कोलकाता में तैनात सेना के एक कर्नल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब इसमें लाखों रुपये के 'हवाला' लेनदेन की बात सामने आई।

ड्राइवर के जरिए पेमेंट मंगवाने का आरोप
सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, कर्नल ने कथित तौर पर एक उद्योगपति से रिश्वत की मांग की थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सैन्य अधिकारी ने बाद में उद्योगपति के ड्राइवर को फोन किया और उसे निर्देश दिया कि वह पेमेंट उसके एक परिचित को सौंप दे।

50 लाख की 'हवाला' ट्रांजेक्शन पर थी नजर
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, रिश्वत की 50 लाख रुपये की बकाया राशि को हवाला चैनलों के जरिए भेजा जाना था। इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर कर्नल और इस रिश्वतखोरी में शामिल एक निजी ठेकेदार को धर दबोचा।

केस दर्ज कर जांच में जुटी सीबीआई
सीबीआई ने कर्नल और निजी ठेकेदार दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में सेना के कुछ और अधिकारी या बाहरी लोग भी शामिल हैं। सेना की वर्दी पर रिश्वतखोरी के इस दाग ने सुरक्षा गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!