Aaj Ka Good Luck (28th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 05:30 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ विवाद हो सकता है।

मेष राशि वालों आज अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की चिंता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृष राशि वालों बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स पेंडिंग काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। इस राशि के महिलाएं अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

मिथुन राशि वालों रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को आज मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। संतान के करियर को लेकर नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के मामले में भी आपका दिन काफी अच्छा रहेगा।

उपाय- जरूरतमंद को अन्न का दान करें। 

कर्क राशि वालों कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ आपसी तालमेल बनाकर रखें। पैसों का लेन-देन न करें तो ही बेहतर होगा। शाम को किसी करीबी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें। 

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। बच्चों को बड़े बुजुर्गों से डांट पड़ सकती है। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेगी।

उपाय- पक्षियों को दाना डालें। 

कन्या राशि वालों कारोबार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कपड़ों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 

तुला राशि वालों आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। धन कमाने के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपने करियर की और नया कदम बढ़ाएंगे। जीवनसाथी को समय न देने से रिश्तों में दरार आ सकती हैं। बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- किसी को अशब्द न कहें। 

वृश्चिक राशि वालों आज थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। घर के सदस्यों के बीच मतभेद रहेगा। पारिवारिक तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी न होने दें। ऑफिस में अपने काम को समय पर पूरा करें। स्टूडेंट्स के लिए  दिन सामान्य रहेगा। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़ाव करें। 

धनु राशि वालों आज बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया लाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी का आपसी सहयोग परिवार में माहौल खुशनुमा बनाकर रखेगा। बच्चों के साथ कुछ अवश्य बिताएं। अच्छा महसूस करेंगे। बाहरी खान-पान की वजह से सेहत खराब रहेगी।

उपाय- गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। 

मकर राशि वालों नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखें, तरक्की मिलेगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नए नियम बनाएंगे। अपने मन के विचार जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सेहत की बात करें तो दिन अच्छा रहेगा।

उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

कुंभ राशि वालों व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। 

मीन राशि वालों युवा वर्ग अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!