CBSE की 10वीं कक्षा की second board exam 15 से 21 मई तक होंगी, देखें पूरी DateSheet, कब कौन सा होगा पेपर

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 02:29 PM

cbse second board exam cbse  10th second board exam date sheet

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया, जो 15 मई से 21 मई तक आयोजित होगी।

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया, जो 15 मई से 21 मई तक आयोजित होगी। 

CBSE द्वारा जारी 'date sheet' के अनुसार... 
-परीक्षा की शुरुआत 15 मई को Math (स्टैंडर्ड और बेसिक) के पर्चे से होगी। 
-इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी (Communicative) और अंग्रेजी (Language and Literature) की परीक्षा होगी। 
-Science subjects की परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। 
-19 मई को Language और optional subjects की परीक्षा निर्धारित की गयी है, जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती तथा कई विदेशी भाषाएं शामिल हैं।
-इसी दिन Home Science औक कुछ  vocational courses की परीक्षाएं भी होंगी। 
-20 मई को Students are studying Sanskrit, Painting, Information Technology और Artificial Intelligence की परीक्षा देंगे। 
-इसके बाद 21 मई को social science की परीक्षा होगी, जो इस सत्र की अंतिम परीक्षा होगी। 

यह 'DateSheet' परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा जारी की गई है। इसे CBSE द्वारा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले संस्करण का परिणाम घोषित किए जाने के एक सप्ताह बाद जारी किया गया। CBSE ने 2026 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करना शुरू किया है। फरवरी में हुई पहली परीक्षा अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा optional है, जो मई में अंकों में सुधार या failed subjects को पास करने के लिए आयोजित की जाएगी। CBSE के अनुसार, छात्र दूसरी परीक्षा में अधिकतम तीन Subject में शामिल हो सकते हैं और अपने best marks हासिल कर सकते हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!