Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Apr, 2019 05:21 PM
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशहरा में बिना किसी उकसावे के आज सुबह 0815 बजे मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में इस तरफ किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। गौरतलब है कि 12 अप्रैल को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हो गये थे।