कावेरी वन्यजीव अभयारण्य मुठभेड़: भाग निकले चौथे आरोपी ने जारी किया वीडियो, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 10:48 AM

chamarajanagar incident 4th accused releases from an undisclosed location

कर्नाटक के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग की टीम के साथ हुई गोलीबारी के दौरान मौके से फरार हुए चौथे संदिग्ध आरोपी ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी ने दावा किया कि घटना के...

बेंगलुरु : कर्नाटक के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग की टीम के साथ हुई गोलीबारी के दौरान मौके से फरार हुए चौथे संदिग्ध आरोपी ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी ने दावा किया कि घटना के वक्त वह घबरा गया था और डर के कारण मौके से भाग गया था। उसने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बता दें कि 15 अगस्त की सुबह हुई इस मुठभेड़ में तीन कथित शिकारियों की गोली लगने से मौत हो गई थी जबकि चौथा व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस कथित वीडियो में मामले के चौथे आरोपी बताए जा रहे महिमादास ने दावा किया कि गोलीबारी सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। उसके अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद वह डर के कारण मौके से भाग गया। 

उसने दावा किया कि उसकी तबीयत खराब थी इसलिए वह घर चला गया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया। मंगलवार को जारी किए गए वीडियो में उसने कहा, मेरी तबीयत बहुत खराब थी और मैं घबराहट में इधर-उधर भाग रहा था। किसी तरह धीरे-धीरे मैं वापस घर पहुंचा और फिर अस्पताल आया। महिमादास ने दावा किया कि वन विभाग के कर्मचारी उसकी तलाश कर रहे थे और उसे गोलीबारी की घटना का गवाह बनाने की कोशिश कर रहे थे जिससे वह चिंतित था। 

यह भी पढ़ें: सैलरी 20 हजार, शर्त 12 घंटे काम... जानें Zepto की नई हायरिंग पोस्ट ने सोशल मीडिया पर क्यों मचाया हंगामा?

उसने इस संबंध में पुलिस से उसे उचित सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की। वन विभाग की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यह घटना 15 अगस्त की सुबह कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाली शाग्या रेंज के घने जंगल वाले इलाके में हुई थी। वन विभाग के कर्मचारी शिकार की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थे जहां कथित रूप से संदिग्ध शिकारियों और उनके बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना में तीन संदिग्ध शिकारियों की मौत हो गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!