Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 Aug, 2026 10:26 AM

क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Zepto हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक तरफ डार्क स्टोर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) की छापेमारी के बाद अब कंपनी एक कथित विवादित Hiring पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई है वहीं दूसरी तरफ सोशल...
नई दिल्ली : क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Zepto हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक तरफ डार्क स्टोर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग (FDA) की छापेमारी के बाद अब कंपनी एक कथित विवादित Hiring पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस इंटर्नशिप पोस्ट में उम्मीदवारों के लिए रखी गई अजीबोगरीब शर्तों को लेकर भारी बहस छिड़ गई है।
आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर 'प्रियांशु प्रियंक' नाम के एक यूजर ने जेप्टो की एक कथित इंटर्नशिप वैकेंसी का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस 3 महीने की इंटर्नशिप के लिए B.Tech, BBA, BCA और B.Com (Hons) की पढ़ाई कर रहे छात्रों से आवेदन मांगे गए थे जिसके एवज में 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Exam Cancelled: छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द
पोस्ट के Skill Required सेक्शन में लिखा गया था कि उम्मीदवार (विशेषकर पुरुष स्टाफ) में 20 किलो तक वजन उठाने और 10 से 12 घंटे तक लगातार खड़े रहकर काम करने की क्षमता होनी चाहिए। जिसके बाद तकनीकी (CSE) और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इस तरह की शारीरिक क्षमता की शर्तें देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए और कई तरह के सवाल उठाए।
एक यूज़र ने मजाकिया लहजे में टिप्पणी करते हुए लिखा, लगता है अब टेक और मैनेजमेंट इंटर्नशिप पाने के लिए भी जिम जाना जरूरी हो गया है। कुछ यूज़र्स ने इस वायरल स्क्रीनशॉट को Fake या AI द्वारा निर्मित बताया। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि शायद यह वैकेंसी डार्क स्टोर मैनेजर या लॉजिस्टिक्स रोल के लिए हो सकती है जहां शारीरिक श्रम की जरूरत होती है लेकिन पद का नाम सही से स्पष्ट नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें: 19 August Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज 1 लीटर तेल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये?
फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट असली है या पूरी तरह से फर्जी। Zepto कंपनी की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई या बयान जारी नहीं किया गया है।