Rajasthan children drowned: खेत की डिग्गी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, दो परिवारों के बुझ गए चिराग

Edited By Updated: 05 May, 2026 01:35 PM

chaos in churu 3 children drown in a farm pit

राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में रामसीसर गांव में सोमवार को खेत की डिग्गी में नहाने गये तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। 15 वर्षीय यशोदा अपने पड़ोसी बच्चों 11...

Rajasthan children drowned : राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में रामसीसर गांव में सोमवार को खेत की डिग्गी में नहाने गये तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। 15 वर्षीय यशोदा अपने पड़ोसी बच्चों 11 वर्षीय प्रांजल और 13 वर्षीय आशीष के साथ स्कूल से घर पहुंची। घर पर किसी को कुछ बताए बिना तीनों रामनिवास कड़वासरा के खेत में बनी करीब सात फुट गहरी डिग्गी में नहाने चले गये।       

सूत्रों ने बताया कि करीब एक घंटे बाद जब यशोदा के दादा रामचंद्र खेत पर पहुंचे तो उन्हें तीनों बच्चे पानी में तैरते नजर आए लेकिन कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने तुरंत गांववालों को आवाज दी। ग्रामीणों ने मिलकर शव निकाले और उन्हें सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा यशोदा के परिवार के लिए दूसरी बार आया है। 

सात वर्ष पहले रामनिवास कड़वासरा के दो पुत्र भी एक कुंड में डूबकर मर चुके थे। यशोदा उनकी इकलौती बची संतान थी वह भी अब चली गई। इसी तरह सांवरमल सारण के घर में आशीष और प्रांजल ही दो पुत्र थे। उनकी मौत के बाद यह परिवार भी पूरी तरह संतानहीन हो गया है। 

यह भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से बदल जाएगा EMI का नियम, आपदा आने पर खुद राहत देगा बैंक, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और दोनों परिवार शोक की गहराई में डूबे हुए हैं। सरदारशहर के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप वालिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि बच्चों के पैर फिसल गये और वे पानी में डूब गए। आज पोस्टमॉटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!