UNFPA के अधिकारी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला ने दर्ज करवाया केस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 01:59 PM

charged for sexual harassment on unfpa officer

बिहार की राजधानी पटना के अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के कार्यालय में पूर्व महिला कर्मचारी ने यूएनएफपीए के कंट्री हेड डियागो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पटना के पाटलिपुत्रा थाने में शुक्रवार को आरोपी...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के कार्यालय में पूर्व महिला कर्मचारी ने यूएनएफपीए के कंट्री हेड डियागो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

महिला ने पटना के पाटलिपुत्रा थाने में शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज करवाया। इसके साथ ही महिला ने पुलिस पर आरोपी की मदद करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कई दिनों से संबंध बनाने की मांग कर रहा था जिसको लेकर वह बहुत तनाव में थी। 

पुलिस की अनदेखी पर भी महिला ने हार नहीं मानी, इसके बावजूद महिला ने महिला आयोग, विदेश मंत्रालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसके अतिरिक्त महिला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!