ऐसे भी आती है मौत: शादी में डांस कर रही थी बहन, नीचे गिरी फिर कभी नहीं उठी, वायरल हुई VIDEO

Edited By Updated: 29 Apr, 2024 01:01 PM

sister was dancing at the wedding fell down and never got up again

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अहमद नगर इलाके में एक लड़की की मौत का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक घर में महिला संगीत की रस्म चल रही थी। म्यूजिक सिस्टम में गाने बजाकर डांस कर रही थी, तभी दुल्हन की बहन अचाकर से गिर जाती है और मौके...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अहमद नगर इलाके में एक लड़की की मौत का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक घर में महिला संगीत की रस्म चल रही थी। म्यूजिक सिस्टम में गाने बजाकर डांस कर रही थी, तभी दुल्हन की बहन अचाकर से गिर जाती है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है। यह घटना एक मोबाइल के कैमरे में शूट किए जा रहे वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। 
 

दरअसल, अहमदनगर इलाके के एक घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। अचानक दुल्हन की बहन की मौत से शादी की खुशियां मौत के मातम में बदल गई। बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते-करते छोटी बहन रिमशा जमीन पर गिर गई और गिरते ही उसकी मौत हो गई। परिजन और रिश्तेदार लड़की को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टर्स ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने रिमशा का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

शादी के घर में चंद मिनटों में गम का माहौल बन गया। इसके बाद गाजे-बाजे के बजाय परिवार वाले मिलकर निकाह की रस्म अदायगी कर रहे हैं। रिमशा के परिजनों ने इस घटना पर मीडिया से बात करने से मना कर दिया। बताते चलें कि यह पहला मामला नहीं, जब अचानक किसी शादी समारोह में किसी जान गई हो। पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिनमें अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!