After Death Experience: स्वर्ग-नरक दोनों देखे, 11 मिनट तक मरने के बाद महिला ने बताया मौत के बाद कहां चली जाती है आत्मा

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 11:29 AM

charlotte holmes 11 minute clinical dead woman after death experience women uk

UK की 68 वर्षीय शेर्लोट होल्म्स ने अपने जीवन का ऐसा अनुभव साझा किया है, जो लोगों को मौत और उसके बाद की दुनिया के रहस्य के करीब ले जाता है। 11 मिनट तक clinically dead  रहने के दौरान शेर्लोट का दावा है कि उन्होंने स्वर्ग और नर्क दोनों देखे, और लौटने...

इंटरनेशनल डेस्क: UK की 68 वर्षीय शेर्लोट होल्म्स ने अपने जीवन का ऐसा अनुभव साझा किया है, जो लोगों को मौत और उसके बाद की दुनिया के रहस्य के करीब ले जाता है। 11 मिनट तक clinically dead  रहने के दौरान शेर्लोट (Charlotte Holmes) का दावा है कि उन्होंने स्वर्ग और नर्क दोनों देखे, और लौटने के बाद उन्हें उस दुनिया की एक खास खुशबू और अनुभव आज भी याद है। उनका यह अनुभव मौत के बाद की दुनिया में झांकने जैसा रहा, जिसे सुनकर लोग हैरान और प्रेरित दोनों हुए हैं।

अचानक हुआ हार्ट अटैक
घटना उस दिन हुई जब शेर्लोट रूटीन चेकअप के लिए गई थीं। अचानक उनका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इलाज के दौरान वह अचानक शांत हो गईं और डॉक्टर्स ने उन्हें क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया। उनका पति भी इस समय उनके साथ मौजूद था।

आफ्टर डेथ एक्सपीरिएंस का अनुभव
शेर्लोट ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखें बंद करने के बाद अस्पताल में डॉक्टर्स को इलाज करते देखा। उस समय उन्हें स्वर्ग जैसी अनुभूति, फूलों की खुशबू और मधुर संगीत सुनाई दिया। इस दुनिया में कोई डर नहीं था और उनके मृतक परिवार के सदस्य खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने मृत बच्चे को भी देखा।

इसके बाद उन्होंने नर्क का अनुभव भी किया, जहां लोग तकलीफ में थे। लेकिन तुरंत उनके पिता की आवाज सुनाई दी, जिन्होंने कहा कि उन्हें लौटना है। शेर्लोट ने आंखें खोलते ही अस्पताल में खुद को पाया। डॉक्टर्स ने पुष्टि की कि उनके दिल की धड़कन 11 मिनट तक रुकी हुई थी, यानी उनका अनुभव वास्तविक रूप में after death experience (NDE) था।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!