Edited By vasudha,Updated: 06 May, 2021 10:10 AM
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना क चलते निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना क चलते निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है।उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं। अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।
अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि साहब नहीं रहे।' जयंत ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और 6 मई की सुबह उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।