राहुल गांधी खुद को ‘झूठ की दुकान' साबित करने पर अमादा: भाजपा

Edited By Updated: 12 Dec, 2025 06:30 PM

rahul gandhi is hell bent on proving himself a  shop of lies  bjp

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘झूठ की दुकान' करार देते हुए कहा कि वह और उनके अन्य साथी संसद में वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित...

नेशनल डेस्क: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘झूठ की दुकान' करार देते हुए कहा कि वह और उनके अन्य साथी संसद में वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता पक्ष द्वारा विपक्षी कांग्रेस का पर्दाफाश किए जाने पर नजरे चुरा रहे थे। भाजपा ने यह प्रहार गांधी द्वारा संसद में दोनों विषयों पर हुई बहसों के दौरान अपनी पार्टी के सदस्यों के प्रदर्शन की सराहना किये जाने और सत्ता पक्ष के घबराने के दावे के बाद किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी कहते हैं कि विपक्ष ने भाजपा सदस्यों की धज्जियां उड़ा दीं। इसके विपरीत, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर हुई बहसों के दौरान कांग्रेस को सबूतों के साथ बेनकाब किया, तब राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य सदस्य नजरे चुरा रहे थे।'' शुक्ला ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरे देश ने इसे देखा... राहुल गांधी खुद को ‘झूठ की दुकान' साबित करने पर अमादा हैं।'' भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि देश ने यह भी देखा कि जैसे ही शाह ने मोदी सरकार के देश से ‘घुसपैठियों' को बाहर निकालने के ‘संकल्प' को ‘दोहराया', पूरा विपक्ष लोकसभा से ‘भाग गया'। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश ने देखा कि ‘घुसपैठियों' के मुद्दे पर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों को किस तरह कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।''

PunjabKesari

शुक्ला ने कहा कि शाह ने संसद में दोनों विषयों पर बहस के दौरान ‘‘सबूतों के साथ'' बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रगीत के मूल संस्करण में वंदे मातरम् की पंक्तियों को लेकर कैसे ‘‘समझौता'' किया था। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव सुधारों पर सदन में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के आरोपों का ‘‘तर्को और सबूतों'' के साथ खंडन किया। उन्होंने दावा, ‘‘कांग्रेस उनके (शाह) तर्को का जवाब देने की हालत में नहीं है।''

शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि शाह विपक्ष के हमले से ‘‘डर गए''। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी, आप डरे हुए हैं और आपने इसे स्वीकार कर लिया है।'' शुक्ला ने राहुल गांधी और उनकी बहन एवं केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए दावा किया, ‘‘जब सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया था, तो उनके बेटे और बेटी दोनों इस बात से डरे हुए थे कि अगर उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया तो क्या होगा।'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘अमित शाह तब भी नहीं डरे जब तत्कालीन संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार उन्हें और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने में दिन-रात व्यस्त रही।''

PunjabKesari

शुक्ला ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में गांधी की पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ हुई बैठक में सांसद शशि थरूर की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के सभी नेता डूबते हुए जहाज को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।'' शुक्ला ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसके बचने की कोई संभावना नजर नहीं आती। सभी कांग्रेस नेता पार्टी के भविष्य के बारे में बात करते रहते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी इतने अहंकार के साथ कैसे जी रहे हैं। वह कहते हैं, ‘सत्ता पक्ष की धज्जियां उड़ा दीं'।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!