1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 29 Aug, 2023 09:41 PM
भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाये जाने के संबंध में पड़ोसी देश के दावों को मंगलवार को ‘आधारहीन' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया
नई दिल्लीः भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन के मानचित्र में दिखाये जाने के संबंध में पड़ोसी देश के दावों को मंगलवार को ‘आधारहीन' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि चीनी पक्ष के ऐसे कदम सीमा से जुड़े विषय को केवल जटिल ही बनायेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीन के तथाकथित ‘मानक मानचित्र' के 2023 के संस्करण के बारे में पूछे गये सवालों पर अपने बयान में कहा, ‘‘हमने चीन के तथाकथित ‘मानक मानचित्र' के 2023 के संस्करण पर राजनयिक माध्यमों के जरिये आज कड़ा विरोध दर्ज कराया है जो भारतीय क्षेत्र पर दावा करता है।'' बागची ने कहा, ‘‘ हम इन दावों को खारिज करते हैं जिसका कोई आधार नहीं है। चीनी पक्ष के ऐसे कदम सीमा से जुड़े विषय को केवल जटिल ही बनायेंगे।'' चीन ने एक दिन पहले ही अपने ‘मानक मानचित्र' का 2023 का संस्करण आधिकारिक रूप से जारी किया था जिसमें अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताईवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को भी दर्शाया गया है। चीन के सरकारी समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है।'' भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा देश का अभिन्न हिस्सा रहेगा। वहीं, भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जून 2020 में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। भारत लगातार कहता रहा है कि समग्र संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों पर शांति महत्वपूर्ण है।
ब्रिटेन की खालिस्तानी आतंक पर बड़ी कार्रवाईः बब्बर खालसा नेटवर्क पर लगाए कड़े प्रतिबंध, भारत बोला-...
पाकिस्तान का “सुपर बॉस” बनते ही मुनीर ने उगला जहरः भारत को दी गीदड़ भभकी, “हमला हुआ तो जवाब पहले...
सिडनी के बोडी बीच पर आतंकी हमला, भारत के इन शहरों में हाई अलर्ट जारी
शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक विरोध, भारत ने जारी की एडवाइजरी
भारत में भी अब 4 दिन ही होगा काम और 3 दिन छुट्टी? जानें सरकार ने क्या संभावना जताई है
चीन जाने वाले भारतीय सावधान! विदेश मंत्रालय ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; वजह क्या
भारत के ‘जोरावर’ से चिढ़ा चीन ! LAC पर बढ़ाई सैन्य तैयारी, तिब्बत में तैनाती के लिए बैटल टैंक किए...
ट्रम्प धमाकेदार सुरक्षा रणनीति ने हिलाई दुनियाः चीन पर सीधा वार, भारत को बनाया बड़ा हथियार !
पुतिन की भारत यात्रा से खुश हुआ चीन, पुतिन के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह त्रि गठजोड़ दुनिया के...
अरुणाचल प्रदेश ट्रक हादसा: PM मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की मदद का किया ऐलान
USD $
21/12/2025 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज में कोई रुका हुआ सौदा आगे बढ़ सकता है। घर में किसी सदस्य के बातचीत से मन हल्का कर सकते हैं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज धैर्य से काम...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम में नए विचार अपनाने से तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता से मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा। कोई रुका काम आगे बढ़...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी बात पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में और मेहनत की ज़रुरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। घर के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। राजनीतिक कार्यों में भाग ले...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। खुद का काम करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes