कश्मीर के त्राल में आतंकियों का खूनी खेल, सिविल नागिरक को मारी गोली

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 10:17 PM

civilian shot dead in tral

आतंकवादी कश्मीर में सिविल नागरिकों को निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

श्रीनगर: आतंकवादी कश्मीर में सिविल नागरिकों को निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को दहशतगर्दों ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में एक स्थानीय नागरिक को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जनकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने लुरगाम में एक व्यक्ति को गोली मार दी। उसकी पहचान जावेद अहमद मलिक के तौर पर की गई। उसे लोगों ने फौरन अस्पताल में भर्ती किया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाष घोषित करार दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि त्राल में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। लोगों से भी सहयोग करने को कहा जा रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!