नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी महिला इंस्पेक्टर पर हमला कर भागा, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 02:43 PM

accused attacks woman inspector and escapes in coimbatore

तमिलनाडु के कोयंबटूर में नाबालिग लड़की के अपहरण एवं यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार 28 वर्षीय एक व्यक्ति के पैर में पुलिस ने उस समय गोली मार दी, जब वह एक महिला पुलिस अधिकारी पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोयंबटूरः तमिलनाडु के कोयंबटूर में नाबालिग लड़की के अपहरण एवं यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार 28 वर्षीय एक व्यक्ति के पैर में पुलिस ने उस समय गोली मार दी, जब वह एक महिला पुलिस अधिकारी पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिहाड़ी मजदूर तावसी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को हुई घटना के सिलसिले में तावसी और उसके साथी संतोष (24) को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोयंबटूर दक्षिण महिला थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच करने के बाद दोनों को हिरासत में लिया था।

पूछताछ के दौरान तावसी ने बताया कि नाबालिग लड़की को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल की गई दरांती पास के एक कब्रिस्तान में छिपाई गई है। इसके बाद महिला निरीक्षक आई. स्वर्णवल्ली के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम हथियार बरामद करने के लिए तावसी को उस स्थान पर ले गई। पुलिस के अनुसार, तावसी ने वहां छिपाई दरांती से महिला निरीक्षक पर हमला कर दिया, जिससे उनके कंधे में चोट आई। इसके बाद आरोपी भागने लगा और उसने अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने की कोशिश की।

पुलिस उपनिरीक्षक सिलंबरसन ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो तावसी के बाएं पैर में लगी। घटना के बाद घायल महिला निरीक्षक और आरोपी दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोयंबटूर राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!