CM रेखा गुप्ता ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा, कहा- प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी यमुना को निर्मल और अविरल बनाए

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 03:11 PM

cm rekha gupta participated in the yamuna cleanliness campaign saying it is eve

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चिल्ला गांव घाट पर यमुना सफाई अभियान में स्वयंसेवकों के साथ हिस्सा लिया और कहा कि यमुना का पुनर्जीवन दिल्लीवासियों की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'क्लीन दिल्ली...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चिल्ला गांव घाट पर यमुना सफाई अभियान में स्वयंसेवकों के साथ हिस्सा लिया और कहा कि यमुना का पुनर्जीवन दिल्लीवासियों की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'क्लीन दिल्ली विद सीएम' अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। गुप्ता ने सफाई अभियान में शामिल होकर यमुना को स्वच्छ रखने में जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनरेखा है। इसे स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

 

मलजल नेटवर्क का विस्तार 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना के वैज्ञानिक, टिकाऊ और समग्र पुनर्जीवन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार मलजल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) का आधुनिकीकरण कर रही है, नए विकेंद्रीकृत एसटीपी स्थापित किए जा रहे हैं, मलजल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है और यमुना में गिरने वाले सभी नालों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नदी की स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में भी काम कर रही है। 

 

यमुना में बिना ट्रीटमेंट कोई नाला नहीं गिरेगा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि भविष्य में यमुना में कोई भी नाला बिना उपचार (ट्रीटमेंट) के सीधे नहीं गिरेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना के पुनर्जीवन के लिए वैज्ञानिक, स्थायी और व्यापक स्तर पर काम कर रही है। चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ घाट यमुना को साफ और निर्मल बनाने के सरकार के संकल्प का प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आधुनिकीकरण, नए विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, सीवर नेटवर्क के विस्तार और यमुना में गिरने वाले नालों को चरणबद्ध तरीके से टैप करने का काम किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सीवेज प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत कर यमुना में प्रदूषित पानी के प्रवाह को पूरी तरह रोका जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोई भी नाला बिना उपचार के यमुना में नहीं गिरेगा।

पूजा सामग्री निस्तारण के लिए बनेंगे विशेष केंद्र
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की स्वच्छता को लेकर लोगों से अपील की है कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक, निर्माण मलबे और अन्य कचरे को नदी में प्रवाहित न करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता ही बड़े बदलाव का आधार बन सकती है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार पूजा सामग्री और खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक निस्तारण के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष संग्रह केंद्र (पोर्टा केबिन) स्थापित कर रही है। इन केंद्रों के माध्यम से पूजा सामग्री का वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!