कांग्रेस की केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती, AAP को बताया भाजपा की ‘बी टीम'

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Feb, 2020 11:54 AM

congress challenges kejriwal to visit shaheen bagh

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CAA एवं NRC पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए।चाको...

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CAA एवं NRC पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करने के साथ ही उन पर नरम हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है उसे शाहीन बाग जाना चाहिए।चाको ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निर्णायक फैक्टर के रूप में उभरने की उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि पूरे देश में कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों के साथ गठबंधन करती है, लेकिन अभी वह केजरीवाल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आम आदमी पार्टी के मुखिया भाजपा के विरोध में हैं।

 

चाको ने एक साक्षात्कार में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी NRC पर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां बयान जारी कर रही हैं और विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित हो रहे हैं। लेकिन केजरीवाल नहीं बोल रहे। इसीलिए हम कहते हैं कि वह भाजपा की बी टीम हैं।" उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन हो रहा है, जामिया में लड़कियों पर लाठी चार्ज हुआ, गोलीबारी हुई, लेकिन केजरीवाल नहीं गए। हमारे कई वरिष्ठ नेता गए। प्रियंका जी (उप्र में) विरोध प्रदर्शन के दैरान मारे गए कई लोगों के परिवारों से मिलने गईं।''

 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती देते हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा कि जो धर्मनिरपेक्ष है, उसे शाहीन बाग जाना ही चाहिए। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी धर्मनिरक्ष लोगों की है। लेकिन केजरीवाल नरम हिंदुत्व की राजनीति कर रहे हैं।'' उन्होंने सवाल किया कि सीएए और एनआरसी पर केजरीवाल का क्या रुख है? इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को चुनाव होगा और मतों की गणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!