कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, देश की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा साथ, जानें कितनी है नेटवर्थ

Edited By Mahima,Updated: 28 Mar, 2024 10:48 AM

congress got another big blow the country s richest woman left

देश की सबसे अमीर महिला और भारतीय राजनीति की जानी-मानी नेता, सावित्री जिंदल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सावित्री जिंदल, जो ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन हैं, ने ट्विटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने निर्णय की पुष्टि की।

नेशनल डेस्क: देश की सबसे अमीर महिला और भारतीय राजनीति की जानी-मानी नेता, सावित्री जिंदल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सावित्री जिंदल, जो ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन हैं, ने ट्विटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने निर्णय की पुष्टि की। इस पोस्ट में सावित्री जिंदल ने अपने परिवार की सलाह पर कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने लिखा, "मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्षों तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की सलाह पर मैं आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।"

PunjabKesari

उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। देखा जाए तो जैसे- जैसे लोकसभा चुना 2024 का समय नजदीक आता जा रहा है, कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।

PunjabKesari

क्या है सावित्री जिंदल का नेटवर्थ ?
84 साल की भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल, जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभाल रही है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल का नेटवर्थ 2.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास है। वे भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं और वैश्विक अरबपतियों की सूची में 56वें स्थान पर हैं।
 

कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर
सावित्री जिंदल ने 10 वर्षों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनके पति, ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल को हिसार से हरियाणा विधानसभा के लिए चुना गया था। वह 2009 में हिसार से फिर से चुनी गईं और अक्टूबर 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया। साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया, लेकिन 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें हिसार से हार का सामना करना पड़ा था।

PunjabKesari

जिंदल समूह का कारोबार
जिंदल समूह का कारोबार विभिन्न सेक्टरों में फैला हुआ है, जिसमें स्टील, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, निवेश और पेंट सेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, जिंदल समूह का बिजनेस विदेशों में भी है। कंपनी अमेरिका, यूरोप और यूएई से चिली तक कारोबार करती है। सावित्री जिंदल से पहले उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ हाल ही में बीजेपी का दामन थामा है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) के अध्यक्ष नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को तौर पर कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से साल 2004 से 2009 और साल 2009 से 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं।
 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!