Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 May, 2026 12:22 AM

कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह असम के लिए कांग्रेस के प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे थे।
नेशनल डेस्क : कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह असम के लिए कांग्रेस के प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे थे।
सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से पुष्टि की है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे त्यागपत्र में कहा, "मैं असम के प्रभारी-महासचिव के पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।" उन्होंने कहा, "चुनाव नतीजे बेहद निराशाजनक रहे हैं और मैं अपनी भूमिका की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हम असम के उन लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहे जिनकी हम सेवा करना चाहते थे।"

सिंह ने कहा कि यह संगठन के सर्वोत्तम हित में है कि "मैं नए नेतृत्व को मौका देने और पार्टी को नए सिरे से दिशा देने के लिए पद से हट जाऊं।" उन्होंने कहा, "मैं अपने कार्यकाल के दौरान सेवा करने के अवसर और मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए आभारी हूं।" कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी के मूल्यों और दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हूं और उचित समझी जाने वाली किसी भी क्षमता में पार्टी के प्रयासों में सहयोग करना जारी रखूंगा।"