6 महीने बाद ससुराल लौटी पत्नी, पति ने लाइसेंसी बंदूक से कर दी हत्या, जानें बड़ी वजह

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 11:48 PM

wife returns to in laws  home after six months husband kills her with licensed

बिजनौर जिले के थाना मंडावली क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान मीनू (45) के रूप में...

नेशनल डेस्क : बिजनौर जिले के थाना मंडावली क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान मीनू (45) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी मीनू की पीठ में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मीनू नवंबर से पति से अलग हरिद्वार में रहकर नौकरी कर रही थी। वह रविवार को ही ससुराल लौटी थी। सोमवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद पुष्पेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, मीनू पुष्पेंद्र की दूसरी पत्नी थी। पुष्पेंद्र की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!