सोनिया गांधी के आवास पर आज भी कांग्रेस की बड़ी बैठक, 'पार्टी गुरू' बन प्रशांत किशोर दे रहे लगातार प्रेजेंटेशन

Edited By Updated: 19 Apr, 2022 02:04 PM

congress prashant kishor sonia gandhi congress meeting

डगमगाती पार्टी को स्थिर करने के लिए  कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही हैं। पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर आज भी बड़ी बैठक चल रही है। वहीं इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन...

नई दिल्ली: डगमगाती पार्टी को स्थिर करने के लिए  कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही हैं। पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर आज भी बड़ी बैठक चल रही है। वहीं इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दे रहे हैं बता दें कि  बीते चार दिनों में तीसरा मौका है जब प्रशांत किशोर कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रेजेंटेशन दे रहे हैं। 
 

जानकारी के मुताबिक 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर कांग्रेस की रणनीति बना रहे हैं।   आज की मीटिंग में सोनिया गांधी, प्रशांत किशोर, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी मौजूद हैं. मध्य प्रदेश पर भी आज की मीटिंग में चर्चा होगी,  अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए कमलनाथ भी इस बैठक में मौजूद हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!