हाथरस मामला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नड्डा के आवास के निकट किया प्रदर्शन

Edited By Anil dev,Updated: 02 Oct, 2020 03:29 PM

congress rahul gandhi priyanka gandhi hathras

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट...

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

सोलंकी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो दुव्र्यवहार किया उसके विरोध मे किसान कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन किया। हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का भी विरोध कर रहे थे।'' गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!