Edited By Radhika,Updated: 18 Jun, 2026 03:05 PM

NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक के विवाद को लेकर देश भर के युवाओं में काफी गुस्सा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक नया डिजिटल अभियान शुरु किया है। उन्होंने इसे 'छात्रों की गूंज' नाम दिया है। इसी के साथ राहुल ने पेपर लीक विवाद से तंग...
नेशनल डेस्क: NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक के विवाद को लेकर देश भर के युवाओं में काफी गुस्सा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक नया डिजिटल अभियान शुरु किया है। उन्होंने इसे 'छात्रों की गूंज' नाम दिया है। इसी के साथ राहुल ने पेपर लीक विवाद से तंग होकर अपनी जान गंवाने वाले 12 छात्रों की एक सूची जारी करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। पार्टी ने इन मौतों को प्रशासनिक 'हत्या' करार देते हुए इसके लिए सीधे तौर पर पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जवाबदेह ठहराया है।
<
>
कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची-
· प्रदीप मेघवाल, उमेश माली और रेणु मीणा (राजस्थान)
· अंशिका पांडे (दिल्ली)
· ऋतिक मिश्रा और शिवानी यादव (उत्तर प्रदेश)
· सिद्धार्थ हेगड़े (गोवा)
· भाग्यश्री (कर्नाटक)
· आकांक्षा चतुर्वेदी (मध्य प्रदेश)
· रिया कुमारी थापा (उत्तराखंड)
· अनुकीर्तना (तमिलनाडु)
· कहान पटेल (गुजरात)

राहुल गांधी ने युवाओं से की खास अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से 'छात्रों की गूंज' पहल से जुड़ने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने परीक्षा प्रणाली से पीड़ित परिवारों के दर्द को साझा करते हुए लिखा कि "अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में नकल या अत्यधिक फीस का दर्द सहा है और अगर इस व्यवस्था ने आपके सपनों को चकनाचूर कर दिया है, तो 'स्टूडेंट्स इको' आपकी आवाज है। आपका एक हस्ताक्षर इस संघर्ष को मजबूती देगा। जितने ज्यादा नाम होंगे, उतनी ही बुलंद आवाज होगी।"