Edited By Yaspal,Updated: 02 May, 2019 10:34 PM
आंध्र प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सह यात्रियों के साथ बहस के बाद बृहस्पतिवार को चलती स्थानीय बस में कथित रूप से गोलीबारी कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बाद में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कांस्टेबल श्रीनिवास...
हैदराबादः आंध्र प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सह यात्रियों के साथ बहस के बाद बृहस्पतिवार को चलती स्थानीय बस में कथित रूप से गोलीबारी कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बाद में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कांस्टेबल श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया। उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना प्रदेश सड़क परिवहन निगम की छत को भेदती हुई गोली निकल गयी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोलीबारी के तुरंत बाद सफारी सूट पहने एक कांस्टेबल बस से उतरा और भीड़ में चला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक चश्मदीद द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हमने उसका यहां कुकटपल्ली में पीछा किया। उसकी पहचान आंध्र पुलिस के खुफिया सुरक्षा प्रकोष्ठ के कांस्टेबल के तौर पर की गयी है जो शहर में पदस्थ है। अधिकारी ने बताया कि श्रीनिवास से पूछताछ की जा रही है।