राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेता का विवादित बयान, जानें क्या कहा?

Edited By Yaspal,Updated: 19 Oct, 2021 08:48 PM

controversial statement of bjp leader about rahul gandhi

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी के जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘ नशेड़ी और मादक पदार्थ तस्कर'' बताया है। भाजपा ने कहा, ‘‘पहले आप अपने को देखिये, आपके...

नेशनल डेस्कः कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी के जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘ नशेड़ी और मादक पदार्थ तस्कर' बताया है। भाजपा ने कहा, ‘‘पहले आप अपने को देखिये, आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष जमानत पर है। आपके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जमानत पर है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मैं नहीं कह रहा, न्यायालय ने उन्हें जमानत दी हुई है। इसके अलावा आपके प्रदेश अध्यक्ष जमानत पर है। आपके किसके बारे में बात कर रहे है। आपका राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है। जी-23 लोगों ने कहा है कि सोनिया गांधी हमारी अध्यक्ष नहीं है। सोनिया गांधी कह रही है वह अध्यक्ष है। अन्य समूह कह रहा है राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष है।''

कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल ने आज यहां कहा, ‘‘राहुल गांधी कौन है। वह एक नशेड़ी और मादक पदार्थ तस्कर है। मैं नहीं कर रहा हूं। यह खबर अखबारों में छपी है। आपने उन्हें सत्ता दी है जो कांग्रेस पार्टी को चलाना भी नहीं जानते हैं। तो किसके सहारे देश चलाएंगे।'' सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अशिक्षित और भिखारी' कहे जाने के बाद भाजपा की ओर से यह टिप्पणी आई है। जवाब में भाजपा ने प्रधानमंत्री का बचाव करते हुए कहा कि मोदी ने किसी महिला के साथ सिगरेट नहीं पी और कांग्रेस नेताओं की तरह बार में डांस नहीं करते है। कर्नाटक कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हुए इसे हटा लिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!