सात राज्यों और केंद्रशसित प्रदेशों को छोड़कर सभी में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

Edited By Anil dev,Updated: 10 Sep, 2020 11:47 AM

corona virus tamil nadu ladakh puducherry arunachal

देश में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़ कर अन्य सभी में कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामले बढ़े हैं जिससे देशभर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 हो गये हैं।

नई दिल्ली: देश में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़ कर अन्य सभी में कोरोना वायरस महामारी के सक्रिय मामले बढ़े हैं जिससे देशभर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 हो गये हैं। तमिलनाडु में 1010, लद्दाख में 78, पुड्डुचेरी में 61, अरुणाचल और असम में 40-40, गुजरात में 23 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 मामले कम हुए हैं जबकि शेष केंद्रशासित प्रदेशों और राज्यों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 95,734 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 44,65,863 हो गया। वहीं 34,71,783 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में कोविड-19 के कारण अब तक 75,062 लोगों की मौत हुई है। 


तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 49203 हो गयी है तथा 8,090 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 423231 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 32106 सक्रिय मामले हैं और 927 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 117143 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। ओडिशा में सक्रिय मामले 29255 हो गये हैं और 580 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 105295 हो गयी है। केरल में सक्रिय मामले 24616 हो गये तथा 384 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 70917 हो गयी है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1396 बढऩे से यह संख्या 23773 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4638 हो गयी है तथा अब तक 172763 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23341 सक्रिय मामले हैं तथा 3730 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 162992 लोग स्वस्थ हुए हैं।


इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 17065 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 50558 हो गयी है जबकि अब तक 2061 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16296 हैं तथा 3149 लोगों की मौत हुई है और 88688 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 15626 हो गये हैं। राज्य में 775 लोगों की मौत हुई है जबकि 135791 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1640, राजस्थान में 1178, हरियाणा में 882, जम्मू-कश्मीर में 832, झारखंड में 512, छत्तीसगढ़ में 477, असम में 396, उत्तराखंड में 372, पुड्डुचेरी में 347, गोवा में 262, त्रिपुरा में 173, चंडीगढ़ में 80, हिमाचल प्रदेश में 63, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 51, मणिपुर में 40, लद्दाख में 35, मेघालय में 19, नागालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!