अच्छी खबर:  3 हफ्तों में 50% कम हुए कोरोना के नए मामले, एक दिन में 2,76 लाख मरीज हुए ठीक

Edited By vasudha,Updated: 30 May, 2021 09:59 AM

covid 19 health bulletin

काेरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक दिन में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आने के बाद दूसरी लहर के थमने की उम्मीद नजर आ रही है। पिछले 3 हफ्ते से रोजाना आ रहे नए मामलों में 50% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

नेशनल डेस्क: काेरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक दिन में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आने के बाद दूसरी लहर के थमने की उम्मीद नजर आ रही है। पिछले 3 हफ्ते से रोजाना आ रहे नए मामलों में 50% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

 

24 घंटे में  3,460 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में  कोरोना के 1,65,553 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,78,94,800 हो गई है। वहीं  3,460 नई मौतों के बाद कुल मृतकों  की संख्या 3,25,972 हो गई है। इस बार सिर्फ 3 हफ्तों में नए केस में 50 परसेंट तक की कमी आ है जबकि पहली लहर में करीब 6 हफ्ते लगे थे। 

 

एक दिन में 2,76,309 मरीज हुए ठीक
मंत्रालय के अनुसार एक दिन में 2,76,309 मरीज कोरोना काे मात दे चुके हैं, इससे कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,54,54,320 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,14,508 है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के  के मुताबिक देश में रोजाना नए मामलों में 1.73 लाख की गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मामलों में 1,14,428 की कमी आई है

 

महाराष्ट्र की क्या है स्थिती
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,15,091 हो गयी, वहीं संक्रमण से 52 मरीजों की मौत हो गई।  जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है। वहीं पालघर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,024 हो गयी है जबकि मृतक संख्या 2,024 है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!