कर्ज से परेशान था 30 वर्षीय CRPF कांस्टेबल, बाथरूम में फंदे से लटका मिला

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 06:36 PM

crpf constable takes drastic step in hyderabad

हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने आर्थिक परेशानियों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां तैनात 30-वर्षीय एक कांस्टेबल शनिवार रात अपने घर के गुसलखाने में फंदे...

नेशनल डेस्क : हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने आर्थिक परेशानियों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां तैनात 30-वर्षीय एक कांस्टेबल शनिवार रात अपने घर के गुसलखाने में फंदे से लटका मिला। उसने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है। 

पुलिस के अनुसार, संदेह है कि कर्ज से जुड़ी आर्थिक परेशानियों के कारण उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!