Delhi Election Results: कांग्रेस-BJP के सपनों पर चला 'झाड़ू', जानिए किसने क्या कहा

Edited By Anil dev,Updated: 11 Feb, 2020 03:33 PM

delhi assembly aap party bjp manoj tiwari sanjay singh

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है। शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के साथ ही राउज एवेन्यू स्थित आप के मुख्यालय पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी बहुत पीछे चल रही है।...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है। शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के साथ ही राउज एवेन्यू स्थित आप के मुख्यालय पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी बहुत पीछे चल रही है। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे 21 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। वहीं दिल्ली के नतीजों के लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। आईए जानते हैं क्या बोले नेता।

PunjabKesari
 

इंतजार करिए, अभी काफी समय है: मनोज तिवारी 
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि अभी अंतिम नतीजों का इंतजार करिए क्योंकि अभी भी काफी समय बचा है। तिवारी ने पत्रकारों से कहा, रूझान दिखाते हैं कि अभी भी आम आदमी पार्टी और भाजपा में काफी अंतर है और हमें अभी भी उम्मीद है, नतीजा जो भी हो, दिल्ली का भाजपा प्रभारी होने के नाते मैं इसका जिम्मेदार हूं।

PunjabKesari


दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा: संजय सिंह 
राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को वोट देकर नफरत और उन्माद की राजनीति को नकार दिया है और विकास तथा राष्ट्रवाद को चुना है। सिंह ने नतीजों पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में अपनी सारी सरकारी मशीनरी झोंक दी थी और पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई पूर्व मुख्यमंत्रियेां और गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रचार में लगाया लेकिन दिल्ली की जनता बहुत समझदार थी और उसने सही गलत का फर्क जानकर वोट दिए। 

PunjabKesari

गौतम गंंभीर ने मानी हार, केजरीवाल को दी बधाई
ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार स्वीकार कर ली है। गौतम गंभीर का कहना है कि हम दिल्ली के नतीजों का सम्मान करते हैं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हैं। दिल्ली की जनता को भी बधाई। हमने खूब कोशिश की,  लेकिन लगता है कि अपनी बात दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंचा सके।

भाजपा का चेहरा लोग पहचान रहे हैं: कमलनाथ 
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अभी तक आए रुझानों को लेकर आज कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी का चेहरा पहचान रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने यहां दिल्ली चुनावों को लेकर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा का कोई भी नेता बेरोजगारी को लेकर बात नहीं करता है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। उसका क्या हाल हो रहा है। लोग भाजपा का चेहरा पहचानने लगे हैं। 

PunjabKesari


हमनें कई उतार-चढ़ाव देखे हैं: संबित पात्रा 
रुझानों पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमारी पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है और हमनें कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार से तो हम अभी ही आगे चल रहे हैं जैसी हार पिछली बार हमें मिली थी। संबित ने कहा कि आम आदमी पार्टी से लचीलापन सीखना चाहिए।

कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो चुका है: शिवराज
दिल्ली चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। यह केवल रुझान हैं। परिणाम आते-आते सारे आंकड़े बदल जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो चुका है। 


PunjabKesari
 

भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की नाकाम कोशिश की: पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में ''बदलाव की हवा'' चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत की ओर बढ़ रही है। पवार ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिये क्षेत्रीय दलों को साथ आने की जरूरत है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख पवार ने पत्रकारों से कहा, ''दिल्ली चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। नतीजों ने मुझे हैरान नहीं किया।'' पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवार ने कहा कि भाजपा ने हर बार की तरह इस बार भी वोटों के ध्रुवीकरण के लिये चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!