दिल्ली : रोहिणी बिल्डिंग हादसे में एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 08:13 PM

delhi building collapses in rohini sector 16 some people feared trapped

दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार शाम रोहिणी में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव टीमों को मौके पर भेजा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि अब तक दो लोगों को मलबे से निकाला जा...

नेशनल डेस्क : दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार शाम रोहिणी में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बचाव टीमों को मौके पर भेजा। जानकारी के अनुसार एक शख्स की मौत हो गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शाम 4.20 बजे रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक एमसीडी स्कूल के पास की है। अग्निशमन विभाग ने अभियान में सहायता के लिए चार बचाव दल घटनास्थल पर भेजे हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!