Heavy Rain Alert : 2 जुलाई को बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 12:08 PM

a heavy rain alert was issued for 19 states across the country on july 2

देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके चलते IMD ने आज यानि की 2 जुलाई को तकरीबन 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों के अंदर  गुजरात, मध्य प्रदेश,...

Heavy Rain Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके चलते IMD ने आज यानि की 2 जुलाई को तकरीबन 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों के अंदर  गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान के बचे हुए इलाकों को भी मानसून कवर कर सकता है। इसी के चलते आज सुबह दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली। आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल

मुंबई और कोंकण क्षेत्र में जारी हुआ 'रेड अलर्ट'

 मुंबई सहित महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली की बात करें तो राजधानी में दिन की शुरुआत हल्की बौछारों के साथ हुई। इसे देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों के बरसने का अनुमान है।

 मध्य भारत में भारी बरसात की संभावना

मध्य प्रदेश (पूर्वी व पश्चिमी हिस्से), विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

पहाड़ी और पूर्वी राज्यों का हाल

पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज जोरदार पानी बरसने की पूरी संभावना है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!