सड़क किनारे बना रहा था रील, पीछे से अचानक आ गई मौत... सामने आया खौफनाक वीडियो

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 11:05 AM

delhi mumbai expressway accident viral

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाने का शौक एक छात्र के लिए काल बन गया। फिरोजपुर झिरका के पास 12वीं का छात्र मोइन एनर्जी ड्रिंक पीते हुए वीडियो बनवा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे और उसके साथी को टक्कर मार दी।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर मातम में बदल गया। शनिवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) पर वीडियो शूट करने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। 

मृतक की पहचान 19 वर्षीय मोइन के रूप में हुई है, जो शाहपुर नंगली का निवासी था। जानकारी के अनुसार, मोइन इन दिनों अपनी बोर्ड परीक्षाओं की छुट्टियों में अपने मामा के घर आया हुआ था। शनिवार शाम वह अपने दो दोस्तों, साद और एक अन्य साथी के साथ एक्सप्रेसवे पर रील बनाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोइन एक्सप्रेसवे पर एनर्जी ड्रिंक पीते हुए रील के लिए पोज दे रहा था। उसका एक साथी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 
 


एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोइन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका साथी साद इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। तीसरा साथी, जो वीडियो बना रहा था, वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। 

पुलिस कार्रवाई और जांच 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर पैदल चलना या वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!